बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला ने भूस्खलन प्रभावित सानीखेत गांव पहुंचकर खतरे की जद में आए परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विधायक ने गांव में रह रहे लोगों की समस्याएं सुनी। कहा कि सरकार भूस्खलन की चपेट में आए गांव के लोगोें की पूरी मदद करेगी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से गांव के लोगों की हरसंभव मदद करने को कहा। उन्होंने कहा कि गांव के 45 परिवारों को अन्यत्र बसाया जाएगा।
फिलहाल भूस्खलन की जद में आए 12 परिवारों की व्यवस्था बेड़ीनाग डिग्री कॉलेज के छात्रावास में कर दी गई है। विधायक ने कहा कि भूगर्भ विभाग की टीम गांव आकर भूस्खलन के कारणों की जांच करेगी। भ्रमण में तहसीलदार रघुवीर सिंह, राजस्व उप निरीक्षक दीपक कुमार आदि मौजूद थे।