फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठीगांव के संतोष ने पीसीएस की परीक्षा पास की

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जेठीगांव (अस्कोट) के संतोष जेठी ने राज्य लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनका चयन खंड विकास अधिकारी पद के लिए हुआ है। संतोष के चयन से उनके गृह क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


संतोष वर्तमान में भारत सरकार की टकसाल में तकनीकी अधिकारी के पद पर नोएडा में कार्यरत हैं। संतोष के पिता मनोहर सिंह जेठी यहां परिवहन विभाग में कार्यरत हैं। माता पार्वती देवी गृहणी हैं। उनका परिवार नगर के चंद्रभागा (ऐंचोली) में रहता है। संतोष जेठी की प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर पिथौरागढ़ से हुई है। उन्होंने हाइस्कूल तक की पढ़ाई विवेकानंद इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ से हासिल की।

इंटर की शिक्षा सरस्वती देवसिंह राजकीय इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ से से प्राप्त की। संतोष अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता से मिली प्रेरणा को देते हैं। कहते हैं कि पिता मनोहर सिंह जेठी ने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया, इसका प्रतिफल उन्हें मिला है। वह कहते हैं कि सफलता प्राप्त करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहना चाहिए, मुकाम अवश्य हासिल होता है। संतोष के पिथौरागढ़ स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें