फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता करने वाले जेई को हटाने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। डीएम सी रविशंकर ने सुरिंगगाड़ लघु जल विद्युत परियोजना के निर्माण का काम कर रही गोगल हाइड्रो कंपनी के अवर अभियंता को तत्काल हटाने का आदेश दिया है। इस अवर अभियंता पर आरोप है कि उसने कई बार क्षेत्र की महिलाओं के साथ बदतमीजी और अभद्रता की। यह मामला पहले भी डीएम के संज्ञान में लाया गया था और शनिवार को मुनस्यारी भ्रमण के समय लोगों ने फिर से इस अवर अभियंता की शिकायत की।
विज्ञापन



भाजयुमो के अध्यक्ष हिमांशु धर्मशक्तू के नेतृत्व में आए लोगों ने डीएम से माहौल खराब करने वाले कर्मचारी को तत्काल हटाने की मांग की। डीएम ने लघु जल विद्युत निगम के अधिकारियों से कहा कि अवर अभियंता को तत्काल हटाया जाए। डीएम के सामने पीपीपी मोड से संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को चार माह से वेतन न मिलने का मुद्दा भी उठाया गया। डीएम ने कहा कि जल्दी ही वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। इसके अलावा मुनस्यारी के पीपीपी मोड अस्पताल की दुर्दशा, दवाओं, स्टाफ की कमी, मुनस्यारी में स्थायी तहसीलदार की तैनाती करने, बेटुलीधार हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की भी मांग की गई।


डीएम ने अधीनस्थों से कहा कि आपदा काल में मुस्तैदी के साथ काम करें। कोताही होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जितने भी निर्माण कार्य हो रहे हैं, सभी को समय पर पूरा कराना सुनिश्चित कराएं। इस दौरान एसडीएम विवेक प्रकाश, प्रभारी तहसीलदार अर्जुन राम, बीडीओ पीसी वर्मा, भाजपा नेता मनोहर दरियाल, बसंती जोशी, गोकर्ण मर्तोलिया, बबलू लोहनी, अर्जुन देवली, मल्ला जोहार विकास समिति के लोक बहादुर, डॉ. जनार्दन पांगती, हयात सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें