फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश यात्रियों का सातवां दल भारतीय क्षेत्र में लौटा

Sat, 22 Jul 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर की परिक्रमा पूरी कर सातवें दल के सदस्य शनिवार सुबह लिपुलेख दर्रा पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गए हैं। यह दल गुंजी में रुक गया है। वहीं, शनिवार को ही नवें दल के सदस्यों ने लिपुलेख दर्रा पार कर तिब्बत में प्रवेश किया।
विज्ञापन


कैलाश मानसरोवर यात्रा नियंत्रण कक्ष के मुताबिक यात्रियों का आठवां दल कैलाश परिक्रमा पर है। यह दल शनिवार को तिब्बत के ज्योज्यूबू नामक स्थान पर पहुंच गया था। वहीं, भोले के दर्शन करने के लिए यात्रियों का 57 सदस्यीय नवां दल शुक्रवार-शनिवार रात 2:30 पर नाभीढांग से लिपुलेख के लिए निकला।

इस दल ने सुबह 7:20 बजे तिब्बत में प्रवेश किया। वहीं, यात्रियों का 10वां दल गाला से बूंदी पहुंच गया है। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि सभी दलों के यात्री सावन के महीने में कैलाश यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम खुशगवार बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें