फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्कोट में तेज बारिश, कई घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/अस्कोट। अस्कोट में बुधवार दोपहर बाद तेज बारिश हुई। कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। अलबत्ता जिले के अन्य स्थानों पर मौसम सामान्य रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय समेत अन्य इलाकों में पिछले 24 घंटे से बारिश न होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है और उमस भरी गर्मी का असर बढ़ा है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार जिले की मुख्य सड़कों पर यातायात सामान्य रूप से जारी है। बंद पड़ी ग्रामीण सड़कों को खोलने का काम तेजी से चल रहा है।

जिले की 18 ग्रामीण सड़कों पर अब तक यातायात बहाल नहीं हो पाया है। इनमें देवलथल-कनालीछीना, सेलमाली-दाखिम, मालाकोट-लोद, कमेटखान-धाराकौली, गंगोलीहाट-चौपाता, थल-लेजम, नरगोली-खतीगांव, तवाघाट-कंज्योति, सानदेव-तुरगोली, मदकोट-बोना, मदकोट-दारमा, चहज-निगल्टी, कोटा-पंद्रपाला, गंगोलीहाट-सुगड़ी, डीडीहाट-सीराकोट, गुरना-गोगिना, नौलड़ा-आदीचौरा, भैंसकोट-बजेता मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण सड़कों के बंद होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने ग्रामीण सड़कों को खोलने का काम तेज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें