फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरखाल में एक, मदरमा में तीन महीने से बिजली नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट/बंगापानी (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट तहसील के सुरखाल और बंगापानी तहसील के मदरमा क्षेत्र में बिजली न होने से लोगों में विभाग के खिलाफ गुस्सा है। सुरखाल में एक महीने से तो मदरमा में तीन महीने से बिजली नहीं है।
विज्ञापन


उपभोक्ता गिरीश चंद्र टम्टा आदि ने एसडीएम वैभव गुप्ता को दिए ज्ञापन में कहा है कि किमटा (सुरखाल) में लगा ट्रांसफार्मर एक महीने पहले फुंक गया था। विभाग को लगातार बिजली बहाल करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन बिजली बहाल नहीं की जा रही है। एसडीएम ने बिजली बहाल कराने का भरोसा दिलाया है।

उधर, बंगापानी तहसील में सामाजिक कार्यकर्ता उमेश धामी, देवेंद्र महर, हरक सिंह धामी, मनोज सिंह, चंद्र सिंह आदि ने एसडीएम राजकुमार पांडे के सामने मदरमा में बिजली न होने का मामला उठाया है। कहा है कि तीन महीने पहले ही मदरमा में विद्युतीकरण हुआ था। बिजली आने के तीसरे दिन ट्रांसफार्मर फुंक गया, तब से मदरमा में बिजली नहीं है।
विज्ञापन


कहा है कि आजादी के कई दशक बीतने के बाद तो मदरमा में बिजली आई, लेकिन विभाग तीन ही दिन बिजली की सप्लाई कर पाया। सामाजिक कार्यकर्ता उमेश धामी ने कहा कि इस मामले को विद्युत नियामक बोर्ड के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें