फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक सफलता के पीछे सहकारिता का बड़ा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के तहत साधन सहकारी समिति आणागांव में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि उनकी राजनीतिक सफलता के पीछे सहकारिता के क्षेत्र में किए गए काम का बड़ा हाथ है। इस दौरान किसानों ने उद्यान विभाग का कृषि विभाग में विलय न करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


विधायक चुफाल ने कहा कि सहकारिता की सफलता आपसी समन्वय पर निर्भर है। यही बात राजनीति में भी काम आती है। सहकारिता के क्षेत्र में किया गया काम आज भी उनका मददगार है। उन्होंने लोगों से सहकारिता से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि सहकारिता जीवन स्तर उठाने में सक्षम है। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता दीपक सिंह चुफाल, साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह ने सहकारिता के बारे में लोगों को जानकारी दी। भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश पांडे, हिमांशु ओझा ने विचार रखे।

इस दौरान किसान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक जोशी, कोटली के प्रधान नवीन पुनेठा, डुंगरी के प्रधान हेमेंद्र बिष्ट, चौकी के प्रधान शंकर राम, गंगा राम, नारायण राम, देव राम, नारायण राम आदि किसानों ने उद्यान विभाग को कृषि विभाग में मिलाने का विरोध किया। इन लोगों ने विधायक से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें