फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी बाजार में जाम से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी बाजार में जाम से लोग परेशान
विज्ञापन

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। शास्त्री चौक में बुधवार की सुबह लगे जाम में दो घंटे तक पर्यटकों और आम लोगों के वाहन फंसे रहे। मुख्य सड़क पर वाहनों को गलत तरीके से खड़ा करने के कारण अक्सर यह समस्या पैदा हो जाती है। मदकोट चौराहा, शास्त्री चौक, ब्लॉक चौराहा में अक्सर जाम लग जाता है। नगर में इन दिनों भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। जाम के कारण उनको खासी परेशानी उठानी पड़ती है।

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों की मांग है कि पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की जानी चाहिए। लोगों का कहना है कि वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने और मनमाने ढंग से वाहनों को सड़कों के किनारे खड़ा करने से यह समस्या पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी रोहतास सागर का कहना है कि जाम की स्थिति से निपटने के लिए अब ठोस कदम उठाए जाएंगे और गलत तरीके से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन होने के कारण ही जाम की नौबत आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें