फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवेशन में सहकारिता की गतिविधियों की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवेशन में सहकारिता की गतिविधियों की जानकारी दी
विज्ञापन

नाचनी (पिथौरागढ़)। नंदा देवी स्वायत्त सहकारिता बिर्थी के वार्षिक अधिवेशन में सहकारिता की गतिविधियों की जानकारी दी गई। अधिवेशन का उद्घाटन पूर्व जिपं सदस्य महेंद्र सिंह ने किया।

स्वायत्त सहकारिता की अध्यक्ष माला देवी ने बताया कि 18 दिसंबर 2015 को हिमालयन ग्राम विकास समिति गंगोलीहाट के सहयोग से स्वायत्त सहकारिता का गठन हुआ था। सहकारिता से 14 समूहों के 195 सदस्य जुड़े हैं। सहकारिता 19 लाख 46 हजार 153 रुपये आय कर चुकी है। इसमें से 7 लाख 17 हजार का लाभांश समूहों को बांटा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारिता दूध, घी, पनीर का व्यवसाय करती है। इस बार पशु चारा, सब्जी बीज, कृषि यंत्रों का व्यवसाय किया जाएगा। बताया कि महिला समूह महिलाओं को कर्ज देने का काम करती है। कर्ज की महिलाओं द्वारा समय पर अदायगी की जा रही है। शिक्षक रमेश बृथवाल ने सहकारिता के कामों की सराहना की। अधिवेशन में हरिप्रिया देवी, खिमुली देवी, कलावती देवी, पुष्पा देवी, मोहनी देवी, प्रेमा देवी, मंजू देवी, भूपेंद्र सिंह, देव सिंह, सुंदर सिंह, जगत दशौनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें