पिथौरागढ़ के देवसिंह इंटर कालेज मतदान केंद्र में उमड़ी वोटरों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ जिले की चारों सीटों में 60.60 प्रतिशत मतदान हुआ है। पिथौरागढ़ सीट में 62.54 प्रतिशत, डीडीहाट, 62.62 प्रतिशत धारचूला में 62.68 प्रतिशत, गंगोलीहाट विधानसभा सीट में 54.59 प्रतिशत मतदान हुआ है।
सुबह 7 से 9 बजे तक दो घंटे मतदान की गति धीमी रही। दो घंटे में पिथौरागढ़ में 4, डीडीहाट में 7, धारचूला में 7 प्रतिशत मतदान हुआ। अगले दो घंटे में पिथौरागढ़ में 17, डीडीहाट में 12, धारचूला में 18, गंगोलीहाट में 14 प्रतिशत मत पड़ चुके थे। 11 से 1 बजे के बीच मतदान में कुछ तेजी आई। पिथौरागढ़ सीट में 37 प्रतिशत, डीडीहाट में 36 प्रतिशत, धारचूला में 36, गंगोलीहाट में 37 प्रतिशत वोट पड़ गए थे।
अगले दो घंटे में तीन बजे तक पिथौरागढ़ में 47, डीडीहाट में 51, धारचूला में 48, गंगोलीहाट में 46 प्रतिशत मत पड़ चुके थे। 3 बजे से मतदान समाप्ति तक पिथौरागढ़ सीट में 62.54 प्रतिशत, डीडीहाट में 62.62 प्रतिशत, धारचूला में 62.68 प्रतिशत, गंगोलीहाट विधानसभा सीट में 54.59 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है।