फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप दुर्घटनाग्रस्त, 6 यात्री चोटिल

विज्ञापन
बेड़ीनाग सड़क दुर्घटना में घायल को लाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
हल्द्वानी से थल जा रही जीप उडियारी बैंड में 10 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में छह यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

चालक राजेंद्र सिंह शनिवार को जीप (यूके 05 टीए-2719) में सात सवारियों को लेकर हल्द्वानी से थल को जा रहा था। उडियारी बैंड के पास सुबह छह बजे जीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 10 मीटर दूर खाई में गिरने के बाद चीड़ के पेड़ से टकरा कर रुक गई।
विज्ञापन

स्थानीय युवा तरुण महरा ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को जानकारी दी। हादसे में धीरज सिंह मर्तोलिया, देवेंद्र सिंह, परूली देवी, रजंना मर्तोलिया, नकुल मर्तोलिया, चालक राजेंद्र सिंह को मामूली चोटें आईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. देवेश ने बताया कि घायलों का उपचार कर छुट्टी दे दी गई। इस मौके पर एसओ हेम पंत, एसआई सुनील सुतेड़ी, मोहन रनस्वाल, सुंदर जेठी समेत स्थानीय युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें