बेड़ीनाग/पिथौरागढ़। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भट्टी गांव में प्रवेशोत्सव और मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने का आह्वान किया।
प्रधानाध्यापिका गंगा आर्या ने एसएमसी की पूर्व अध्यक्ष गोविंदी देवी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कहा कि सरकारी स्कूली में कई तरह की सुविधाएं बच्चों को दी जा रही हैं। कहा कि अभिभावक सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाकर सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लें। समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान द्वारिका प्रसाद पुरोहित ने कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक प्राइवेट की अपेक्षा अधिक शिक्षित होते हैं।
उन्होंने निजी स्कूलों के बजाय सरकारी विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने पर जोर दिया। इस मौके पर उप शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्य, पुष्पेंद्र पांडेय, जगदीश राज, हेम कार्की, प्रकाश चंद्र पंत, नवीन राम, मंजू, रवीना, रेखा, हेमा, सुनीता, प्रभा पंत, गीता सिंह, देवकी देवी, चंद्रा पंत समेत कई लोग मौजूद रहे। इधर, पिथौरागढ़ के राजकीय जूनियर हाईस्कूल तोली और राउमावि मातोली में प्रवेशोत्सव मनाया गया। दोनों स्कूलों के बच्चों ने रैली निकालकर अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान किया। तोली स्कूल में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को लेखन सामग्री प्रदान की।