फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान संप्न कराने के लिए 3234 कार्मिकों के नाम फीड किए,

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ । लोक सभा निर्वाचन में तैनात पीठासीन और मतदान अधिकारियों का प्रथम रैंडमाइजेशन शनिवार को सूचना विज्ञान केंद्र में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने किया।
विज्ञापन


मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों के 4925 कार्मिकों की डाटा इंट्री (फीडिंग) गए थे, जिसमें से प्रथम रैंडमाइजेशन के बाद रिजर्व सहित कुल 3234 मतदान कार्मिकों को तैनात किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि 28 और 29 मार्च को प्रथम प्रशिक्षण लक्ष्मण सिंह महर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में होगा।

28 मार्च को 792 पीठासीन अधिकारियों को और 29 मार्च को मतदान अधिकारी प्रथम को निर्वाचन, ईवीएम, वीवी पैट मशीनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने सभी कार्मिकों को उक्त तिथि को सुबह 9 बजे प्रशिक्षण स्थल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि जो कार्मिक प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहेंगे उनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रैंडमाइजेशन में अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल, नोडल अधिकारी कार्मिक डीडी पंत, प्रभारी कार्मिक अशोक कुमार जुकरिया, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रवींद्र जोशी, नोडल अधिकारी डाक मतपत्र डॉ. पंकज जोशी, सूचना विज्ञान अधिकारी गौरव कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन

फोटो 16 पीटीएच 07 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें