फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडिका घाट सड़क का कार्य पूरा न होने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। दिगतोली-दिऊड़ी-चंडिका घाट सड़क का कार्य पूरा नहीं होने से ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। दिऊड़ी के ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क का कार्य पूरा नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा है।

ग्राम प्रधान रेखा देवी ने बताया कि उक्त सड़क का कार्य 15 वर्षों से निर्माणाधीन है। किमी एक से चार तक का कार्य अभी पूर्ण नहीं हो पाया है और ठेकेदार ने निर्माण स्थल से मशीन अन्यत्र भेज दी हैं। प्रधान ने कहा कि लोनिवि अधिकारियों द्वारा उक्त मोटर मार्ग के निरीक्षण में वित्तीय अनियमितता पाई गई थीं। कई बार अनियमितता की जांच की मांग करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने शीघ्र सड़क निर्माण न होने पर 25 मार्च से जिला मुख्यालय में आमरण अनशन की चेतावनी दी। करने को मजबूर होगी। वहां ग्रामीण सुरेश राम, नारायण चंद, मोहन सिंह, गणेश चंद, रणजीत सिंह, जोगा सिंह, नारायण सिंह, पुष्कर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजंग-बूंदी सड़क को समय पर पूरा करने के निर्देश
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमा सड़क संगठन के मुख्य अभियंता विमल गोस्वामी ने नजंग से 10 किमी की पैदल यात्रा कर निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निश्चित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को माइग्रेशन के दौरान और कैलाश मानसरोवर यात्रियों को यात्रा के दौरान मार्ग बंद होने से परेशानी न हो इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बताया कि 21 किमी के मार्ग में शेष 15 किमी क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहा है। बताया कि निर्माण कार्य में होने वाली परेशानियों का भी शीघ्र समाधान कर लिया जाएगा। इस दौरान कमांडर कर्नल सोमेंद्र बनर्जी, ओआईसी निपुण गुप्ता, गर्ग कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें