फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और एसएसबी ने सीमा क्षेत्र में की कांबिंग

Wed, 13 Mar 2019 11:25 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के क्वीतड़ गांव में कांबिंग को निकली संयुक्त टीम। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जाजरदेवल और बलुवाकोट थाना पुलिस के नेतृत्व में एसएसबी, राजस्व पुलिस और वन विभाग की टीम ने नेपाल सीमा से सटे गांवों में सघन कांबिंग की। 
विज्ञापन


एसओ पीआर आगरी के नेतृत्व में एसएसबी के एएसआई ईश्वर सिंह तोमर और आठ जवानों ने सीमा पर स्थित जमतड़ी, हल्दू, क्वीतड़ गांवों में गश्त की। इस दौरान क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर घाट, पनार, राईआगर, चौकोड़ी, थल, जाजरदेवल आदि बैरियरों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। टीम में एसआई किशोर पंत, राजस्व उपनिरीक्षक देव गिरी, विक्रम सिंह धामी, जगदीश नेगी आदि थे। उधर, धारचूला के बलुवाकोट थाना क्षेत्रांगत नेपाल से सटे इलाकों पोखरी, नगतड़, छारछुम, नया बस्ती, बजानी में पुलिस, एसएसबी और राजस्व पुलिस ने कांबिंग की। वहां एसआई मनोज सिंह, एसएसबी के एसआई मदन सिंह धामी, राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह धामी आदि थे। 
विज्ञापन


देसी शराब की 14 बोतलें पकड़ी
पिथौरागढ़। जाजरदेवल पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान पंडा स्थित अशोक कुमार की दुकान से देसी शराब की 14 बोतलें पकड़ीं। एसओ पीआर आगरी ने बताया कि आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।  इसके अलावा चार लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें