फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा दिन भर खराब रहने से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले की बीएसएनएल की संचार सेवा पूरे दिन ठप रही। इससे तमाम कामकाज प्रभावित रहे। दिन भर सेवाएं बाधित रहने से उपभोक्ताओं को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार को बीएसएनएल के एक्सचेंज के उपकरणों में तकनीकी खराबी आने से इंटरनेट ने काम करना बंद कर दिया। इसके कामकाज प्रभावित होने से उपभोक्ता परेशान रहे। साइबर संचालकों को भी पूरे दिन खाली बैठे रहने पड़ा। इसके चलते अधिकांश साइबर संचालकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा।

दूरदराज क्षेत्रों से ऑनलाइन फार्म भरने, किसान पेंशन सहित तमाम कार्य भी लटके रहे। लोगों ने निजी संचार कंपनियों के इंटरनेट से ऑनलाइन काम किए। देर शाम तक भी तकनीकी खराबी को दूर नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें