फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चालकों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने की शपथ दिलाई। इसके अलावा टैक्सी वाहन चालकों को पर्चे भी वितरित किए गए।
विज्ञापन


एसपी रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर जिले में पुलिस सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम चला रही है। शुक्रवार को केमू स्टेशन में पुलिस ने चालकों को शपथ दिलाई। यातायात प्रभारी दरबान सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने चालकों को तेज गति में वाहन न चलाने, ओवर लोडिंग न करने, नशा न करने आदि के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि जो भी चालक यातायात निमयों का उल्लंघन करते पकड़ा जाएगा उसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। इस अभियान में कांस्टेबल अनिल जोशी, सुनील प्रकाश, प्रकाश भट्ट, चारु बिष्ट, विपिन बोरा, भुवन राय, संजय पंत, माया बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें