फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पर्ची के लिए अब देने होंगे 23 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सरचार्ज बढ़ने से अस्पतालों में पर्ची से लेकर दवा तक की कीमतें बढ़ गई हैं। अब सरकारी अस्पतालों में मरीजों को पर्ची के लिए 23 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


पहली जनवरी से पंजीकरण शुल्क, जांच, भर्ती शुल्क और दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। पहले जिला अस्पताल में पर्ची का 21 रुपया शुल्क देना पड़ता था। बढ़ोतरी के बाद अब यह शुल्क 23 रुपया कर दिया गया है। इसी तरह से अन्य जांचों में भी 10 प्रतिशत शुल्क बढ़ गया है। दवाएं महंगी होने से आम आदमी पर बीमार होने पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

सरकारी अस्पतालों में निर्धन मरीजों से किसी तरह का उपचार शुल्क नहीं लिया जाता है, लेकिन सभी दवाएं उपलब्ध नहीं होने पर बाजार से दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। कई ऐसे भी परिवार होते हैं, जिनके पास जरूरी प्रपत्र नहीं होते हैं। ऐसे में उन्हें दवाओं के लिए प्राइवेट मेडिकल स्टोरों पर निर्भर रहना पड़ता है। एमआर एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवन पांडेय का कहना है कि दवाओं की कीमतों में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें