फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी रोड पर जाम से नहीं मिल रही निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में आए दिन लगने वाले जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। महात्मा गांधी रोड पर वाहनों के आड़े-तिरछे लगने से रोज जाम लग रहा है। इससे वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नगर में आए दिन वाहनों को आड़े-तिरछे खड़े करने से लोगों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार का दिन होने के चलते नगर में भीड़भाड़ काफी रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग खरीदारी करने आते हैं। महात्मा गांधी रोड पर बांस, चंडाक आदि जगहों के वाहन खड़े रहते हैं। यहां व्यापारियों का सामान भी उतरता है। इसके चलते आए दिन जाम लगा रहता है। यहां यातायात पुलिस की भी कोई व्यवस्था नहीं रहती है।
इससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। यातायात प्रभारी दरबान सिंह मेहता का कहना है कि पूर्व में महात्मा गांधी रोड पर 25 वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई थी। वर्तमान में वहां 75 से अधिक वाहन खड़े होते हैं। पुनेठा इन होटल के आगे दो पहिया वाहनों की पार्किंग की गई है। बावजूद इसके पूरी सड़क पर चलने लायक स्थिति नहीं रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें