फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राईआगर में शिक्षकों की तैनाती नहीं होने से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राइंका राईआगर में शिक्षकों की तैनाती नहीं होने से अभिभावकों में रोष है। अपने बच्चों की पढ़ाई से चिंतित अभिभावकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर 27 दिसंबर को जिला मुख्यालय में शिक्षाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


राइंका में प्रधानाचार्य समेत भौतिक विज्ञान, रसायन, जीव विज्ञान, गणित, हिंदी, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता के पद रिक्त चल रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षक नहीं होने से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उनका कहना है कि पूर्व में आंदोलन करने के बाद उन्हें शिक्षकों की नियुक्ति करने का भरोसा दिलाया था। कहा कि 16 जुलाई 2016 को विद्यालय में अंग्रेजी शिक्षिका की नियुक्ति की गई जो अवैतनिक अवकाश पर चल रही हैं।

उन्होंने उक्त शिक्षिका को हटाकर नई नियुक्ति करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में नवीन चंद्र आर्या, सुंदर लाल, रणजीत राम, ममता, रेखा, नीमा, हेमा, सरिता, बसंती देवी, पुष्पा, कमला, सुनीता, शीला, गंगा देवी, दिनेश चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें