फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जनवरी से आमरण अनशन करेंगे फार्मासिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत फार्मासिस्टों ने दो जनवरी से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जिला फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जनपद मंत्री पीएल वर्मा ने कहा कि मांगों को लेकर सभी फार्मासिस्ट अब तक सरकारी कार्य में बिना व्यवधान के आंदोलन चला रहे हैं। छह चरणों में आंदोलन चलाने के बावजूद सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया है। संवर्ग का पुनर्गठन करने, संवर्ग की सेवा नियमावली बनाने, वित्तीय सहमति प्राप्त पेसेंट केयर भत्ता का शासनादेश जारी करने, धुलाई भत्ता शासनादेश में वित्तीय स्वीकृति का अंकन, चीफा फार्मासिस्टों या प्रभारी अधिकारी के पदों पर पदोन्नतियां, पोस्टमार्टम भत्ते के शासनादेश में व्याप्त विसंगतियों को दूर कर संशोधित शासनादेश जारी करने की मांग जब तक पूरी नहीं की जाती है, आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन


सातवें चरण में प्रांतीय आह्वान पर एनएस रावत, आरएस मेहता, संजय पंत, सुनील नाथ, विट्टूलाल क्रमिक अनशन पर बैठने देहरादून जाएंगे, यदि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो दो जनवरी से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान आरएस अधिकारी, पीसी जोशी, केएस अधिकारी, विपिन पंत, टीएस तोमर, नीलम जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें