फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटकोट बारात घर का कार्य मार्च तक पूरा होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगरपालिका की नव निर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करने, भाटकोट स्थित अधूरे पड़े बारात घर को मार्च तक पूरा कर जन उपयोग में लाने के प्रस्तावों को पास किया गया।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में पालिका सभागार में बोर्ड की पहली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष रावत ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में मोहल्ला स्वच्छता समितियों में सुधार करने, नए वार्डों में सफाई, संपर्क मार्ग बनाने, कूड़ेदानों के लिए जगह चिह्नित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही नैनीपातल में कूड़ा डंपिंग के विकल्प के तौर पर कूड़े का रिसाइक्लिंग प्लांट लगाने का भी प्रस्ताव पास किया गया।

सभासदों की ओर से कहा गया कि बारात घर का अधूरा कार्य पूरा किया जाए। इस पर निर्णय लिया गया कि मार्च तक बारात घर का कार्य पूरा कर उसे जनता को समर्पित किया जाएगा। बैठक में सभी वार्डों के सभासद, पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार, जेई उमेश अवस्थी, एनबी पांडेय, भगवती प्रसाद पांडेय समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें