फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तर पर चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और स्पेक्स संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस संपन्न हो गई है।
विज्ञापन


जिले से 11 बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। न्यू बीयर शिबा स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में आठों ब्लाकों के 48 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिला समन्वयक डॉ. विकास पंत ने बताया कि उप विषय परितंत्र एवं पारितांत्रिक व्यवस्था में राइंका मायालेख की अंजली थापा, राबाइंका थल की दिया का चयन किया गया।

स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सफाई में राबाइंका डीडीहाट की गीतिका, राइंका कार्कीनगर की हिमानी भाटिया, अपशिष्ट से धनोत्पादन में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय दशाईथल की अंजू बिष्ट, राउमावि खौलागांव के अंकित जोशी, राइंका मसमौली की नेहा जोशी का चयन हुआ।
विज्ञापन


समाज संस्कृति और सभ्यता में राउमावि छारछुम के प्रियांशु भट्ट, राबाइंका कनालीछीना की लता भंडारी, पारंपरिक ज्ञान पद्धतियों में राबाइंका मूनाकोट की सोनल मेहता, विवेकानंद इंटर कालेज धारचूला के ललित धामी का चयन राज्य कांग्रेस के लिए किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता मेहता ने बाल वैज्ञानिकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य शिक्षाधिकारी वीपी सिमल्टी, डीईओ माध्यमिक डॉ. एके गुंसाई ने चयनित बाल वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें