फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम सेंटर बलुवाकोट में बिजली, पानी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मातृ एवं शिशु परिवार कल्याण उपकेंद्र बलुवाकोट में बिजली, पानी की सुविधा नहीं है। इसके चलते वहां रह रही एएनएम को काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन


पूर्ववर्ती सरकार में बलुवाकोट में मरीजों, गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की देखरेख के लिए करीब 1.53 करोड़ की लागत से उपकेंद्र बनाया गया। लंबे समय तक इस केंद्र में एएनएम की तैनाती ही नहीं की गई। इसके चलते भवन खंडहर होने लगा। धारचूला बीडीसी बैठक में यह मामला प्रमुखता से उठने के बाद पिछले दिनों इसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम की तैनाती कर दी गई, लेकिन उप केंद्र में बिजली, पानी संयोजन नहीं होने से एएनएम ममता देवी परेशान हैं।
विज्ञापन


उन्होंने फिलहाल आसपास से बिजली, पानी की व्यवस्था की है। उन्होंने बिजली और पानी नहीं होने की शिकायत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला में की है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि एएनएम सेंटर में पानी और बिजली की व्यवस्था की जानी चाहिए। कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के समक्ष समस्या को उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें