फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल खत्म होने से फिर खड़ी हुई 108

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीजल नहीं मिलने से पहाड़ पर 108 आपातकालीन सेवा लड़खड़ा गई है। पिथौरागढ़ में नौ में से सात वाहन खड़े हो गए हैं, जबकि छह खुशियों की सवारियों का भी संचालन बंद हो गया है।
विज्ञापन


डीजल नहीं मिलने से लंबे समय से 108 एंबुलेंस का संचालन विभिन्न विकासखंडों में अनियमित हो गया है। इस समय सात वाहन खड़े हो गए हैं। धारचूला और कनालीछीना में सेवा चल रही है। डीजल समाप्त होने के बाद धारचूला में भी खुशियों की सवारी बंद हो गई है।

दुर्घटना के घायलों, बीमारों और गर्भवती महिलाओं को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। 108 के जिला कोऑर्डिनेटर प्रमोद भट्ट ने बताया कि स्थिति की जानकारी उच्चाधिकारियों को बताई गई है। बजट मिलने के बाद स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें