पिथौरागढ़। स्पीड गवर्नर के विरोध में टैक्सी चालकों ने शुक्रवार से टैक्सी संचालन बंद करने की चेतावनी दी है। उन्होंने परिवहन विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया।
देवभूमि टैक्सी आनर्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि परिवहन विभाग द्वारा आए दिन नए-नए नियम थोपे जा रहे हैं। इससे चालकों को दिक्कत हो रही है। पूर्व में हड़ताल के बाद उन्हें आश्वासन दिया गया था, इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं निकाला गया। इस दशा में टैक्सियों का संचालन जारी रखना असंभव हो गया है।
कहा कि शुक्रवार को सभी टैक्सी चालक अपने वाहनों के कागजात परिवहन कार्यालय में जमा कर वाहनों को सड़कों से हटा देंगे। ज्ञापन देने वालों में ललित बिष्ट, योगेश महर, कमल सेठी, करन बम, हेम भट्ट आदि शामिल थे। एआरएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि यात्रियों के हिसाब से वाहनों की व्यवस्था की जाएगी।