पिथौरागढ़। मंगलवार की रात भी जिले भर में बारिश हुई। मुनस्यारी में सर्वाधिक 57 एमएम, जबकि डीडीहाट में सबसे कम एक एमएम बारिश दर्ज हुई।
जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में पिछले 24 घंटों में पिथौरागढ़ में 22.6 एमएम, गंगोलीहाट में सात एमएम, बेड़ीनाग में 10 एमएम, डीडीहाट में एक एमएम, धारचूला में 22.2 एमएम और मुनस्यारी में 57 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। दिन में कुछ हिस्सों में धूप खिली रही। शाम के समय कनालीछीना, गुरना आदि क्षेेत्रों में बारिश हुई।
धारचूला में काली नदी का जल स्तर 888.30 रिकार्ड किया गया। यहां पर डेंजर लेबल 890 है। जौलजीबी में गोरी नदी का जल स्तर 604.55 रिकार्ड किया गया। नदी का डेंजर लेबल 607.80 मीटर है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी आरएस राणा के अनुसार नदी के जल स्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।