फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल खेलेंगी मुनस्यारी की तीन बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी की तीन बेटियां राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता में जलवा दिखाएंगी। तीनों होनहारों के राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


बेहतर खेल कौशल के आधार पर रचना बसेड़ा, कोमल वर्मा और ललिता कोश्यारी का चयन 16 जुलाई को राज्य की जूनियर बालिका फुटबॉल टीम में हुआ। मुनस्यारी में होने वाले फुटबॉल टूर्नामेंटों में इन बालिकाओं ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। तीनों बालिकाएं नेशनल जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित होने के उपरांत प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गोवा गई हैं।

गोवा में अगले सप्ताह से प्रतियोगिता होनी है। इन बालिकाओं की उपलब्धि पर जोहार क्लब के अध्यक्ष खुशाल धर्मशक्तू, मुनस्यारी ब्वॉयज फुटबॉल क्लब के संचालक हिमांशु धर्मशक्तू, केदार मर्तोलिया, रवि बृजवाल आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें