पिथौरागढ़। एसएसबी के स्वयंसेवकों (गुरिल्लों) ने मंगलवार को रामलीला मैदान से एसएसबी के एरिया आर्गनाइजर कार्यालय तक जुलूस निकाला। उन्होंने एसएसबी में समायोजन और गुरिल्ला ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र देने की मांग की।
एरिया आर्गनाइजर को दिए पत्र में गुरिल्लों ने कहा कि वह लंबे समय से प्रशिक्षण प्राप्त करने का प्रमाण पत्र देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रमाण पत्र नहीं दिए जा रहे हैं। कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में वर्ष 2001 में गुरिल्लों को एसएसबी में समायोजित कर दिया गया था, लेकिन उत्तराखंड के गुरिल्लों के साथ अन्याय किया जा रहा है। कहा कि वर्ष 2015 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एसएसबी के माध्यम से गुरिल्लों का सत्यापन कराया था, लेकिन अब तक गुरिल्लों को समायोजित करने और पेंशन देने के संबंध में निर्णय नहीं लिया गया है।
जुलूस में गुरिल्ला संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र राम, गोपाल सिंह मेहता, संजू धामी, भुवन सिंह बोहरा, आनंद सिंह वल्दिया, प्रीति कश्यप, प्रेम राम, पार्वती देवी, वीर सिंह, हर्ष भंडारी, उमा पांडेय, ललित कापड़ी, कुसमा देवी, शंकर राम आदि शामिल थे।