फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैलेंजर्स ने छोड़ा मैदान, टाइगर्स विजयी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सोर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में उस समय अजीब स्थित हो गई जब पिथौरागढ़ चैलेंजर्स के बल्लेबाज बीच मैच में मैदान छोड़कर बाहर चले गए। खिलाड़ियों को मनाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह खेलने को तैयार नहीं हुए। बाद में समिति और अंपायरों के पैनल ने गंगोलीहाट टाइगर्स को वाक ओवर देते हुए विजयी घोषित कर दिया।
विज्ञापन


देव सिंह मैदान में मंगलवार को गंगोलीहाट टाइगर्स और पिथौरागढ़ चैलेंजर्स के बीच मैच हो रहा था। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पिथौरागढ़ की टीम ने 12.1 ओवर में सात विकेट खोकर 81 रन बना लिए। इसी बीच अचानक से चैलेंजर्स के दोनों बल्लेबाज मैदान छोड़ बाहर चले गए। अंपायर कृष्णकांत और राहुल सिंह ने खिलाड़ियों को पुन: मैदान में आकर मैच पूरा करने का आग्रह किया, लेकिन वह तैयार नहीं हुए।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता के लिए बनाई गई समिति और अंपायरों के पैनल के निर्णय के आधार पर बगैर कारण बताए चैलेंजर्स द्वारा मैदान छोड़ने के चलते विपक्षी गंगोलीहाट टाइगर्स को वाकओवर देते हुए विजयी घोषित कर दिया। इसकी सूचना दोनों टीमों के ऑनर को दे दी गई है। एसोसिएशन अध्यक्ष तपन रावत ने बताया कि बुधवार को गंगोलीहाट टाइगर्स और डीडीहाट लायंस के बीच मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें