फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में 23 से 30 दिसंबर तक होगी सेना भर्ती रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने के इच्छुक जनपद के युवाओं के लिए खुशखबरी है। पिथौरागढ़ में आगामी 23 से 30 दिसंबर तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती रैली जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल विण के मैदान में होगी।
विज्ञापन

देश की सीमाओं की रक्षा करने वालों में पिथौरागढ़ जिला अग्रिम पंक्ति में है। यहां के वीर जांबाजों ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर हर मोर्चे पर अपना पराक्रम दिखाया है। बड़ी संख्या में यहां के युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने के इच्छुक रहते हैं। एक दशक पूर्व पिथौरागढ़ से सेना भर्ती कार्यालय अन्यत्र स्थानांतरित करने के बाद यहां के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए अन्य जनपदों में जाना पड़ रहा था। इसे देखते हुए तमाम संगठनों के साथ ही राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल एसपी सिंह गुलेरिया की ओर से जिले में सेना भर्ती का आयोजन कराने को लेकर लगातार मांग उठाई जा रही थी। इन प्रयासों के बाद सेना भर्ती रैली के आयोजन की उम्मीदें बढ़ गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से कर्नल गुलेरिया को भेजे गए पत्र के अनुसार सेना भर्ती रैली 23 से 30 दिसंबर तक आयोजित होगी। इधर इस संबंध में डीएम सी रविशंकर की अध्यक्षता में 23 जून को सुबह 11 बजे से जिला कार्यालय सभागार पिथौरागढ़ में अधिकारियों की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें