फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार से अधिकारी नदारद, ग्रामीण आक्रोशित

Fri, 22 Jun 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
विज्ञापन
बेड़ीनाग में आक्रोश जताते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बेड़ीनाग तहसील की लोहाथल पट्टी के पूंठागांव में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सात महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी नदारद रहे। समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद थे। उन्होंने अधिकारियों के उदासीन रवैये पर नाराजगी जताते हुए आक्रोश व्यक्त किया। प्रभारी तहसीलदार रमेश कुमार ने डीएम को संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज लोहाथल के पूंठा गांव में ग्रामीण अपनी-अपनी समस्याएं लेकर आए थे। कार्यक्रम में महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों के नहीं पहुंचने से ग्रामीण भड़क गए। उनका कहना था कि अधिकारियों को जन समस्याओं से कोई वास्ता नहीं है। ऐसे में वह अपनी समस्याओं को लेकर कहां जाएं। कार्यक्रम में लोक निर्माण, सिंचाई विभाग, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, गैस एजेंसी, जल संस्थान, खाद्यान्न निरीक्षक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे थे।

जबकि सबसे अधिक समस्याएं इन विभागों से ही संबंधित थीं। लोगों ने अधिकारियों के न होने पर अपनी समस्याएं रखने से ही मना कर दिया। प्रभारी तहसीलदार रमेश कुमार ने लोगों को संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बैठक में पांच समस्याओं का समाधान हुआ जबकि पेयजल से संबंधित एक समस्या को लंबित रखा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें