फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मदिरा और सामान के लिए बनेंगे अलग-अलग कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अब पूर्व सैनिकों को मदिरा और सामान के लिए अलग-अलग स्मार्ट कार्ड बनाने होंगे। पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के लिए भी नया कार्ड बनाना होगा।
विज्ञापन


जिला सैनिक कल्याण परिषद के सदस्य पूर्व सैन्य अधिकारी नरेंद्र चंद ने बताया कि अब तक मदिरा और कैंटीन का सामान एक ही कार्ड में मिल जाया करता था, लेकिन अब दोनों कार्ड अलग-अलग बनाने होंगे। दोनों कार्ड सेना की कैंटीन से बनेंगे। बिना कार्ड के दोनों सामान नहीं मिल पाएगा। चंद ने बताया कि पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के पुराने कार्ड मई 2018 तक ही मान्य होंगे।

वर्तमान में बन रहे नए कार्ड मई 2020 तक मान्य होंगे। उन्होंने बताया कि मई 2012 के बाद सेवानिवृत्त होने वाले पूर्व सैनिकों के पेपर वॉल वाले कार्डों को ऑनलाइन किया जाना है, इसके लिए पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के अस्पताल में व्यवस्था की गई है। नजदीकी कॉमन सेंटरों से भी कार्ड ऑनलाइन किए जा सकते हैं। उन्होंने दिक्कत से बचने के लिए इस प्रक्रिया को अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें