फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के शिविर की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। 13 सिख रेजीमेंट के 22 अप्रैल को बेड़ीनाग में लगने वाले एक दिनी पूर्व सैनिक शिविर की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। शिविर के मुख्य अतिथि जनरल आफीसर कमांडिंग 6 माउंटेन डिवीजन मेजर जनरल कवींद्र सिंह सेना मेडल होंगे। 13 सिख रेजीमेंट के कमांडिंग आफीसर कर्नल हर्ष मिश्रा और उनकी टीम रैली की तैयारियों का जायजा ले रही है।
विज्ञापन


बेड़ीनाग डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में लगने वाले शिविर में पिथौरागढ़, बागेश्वर जनपदों के पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। पूर्व सैनिकों को कैंटीन की सुविधा दी जाएगी। स्वास्थ्य शिविर लगाने के साथ ही पशु चिकित्सा, विवेकानंद पर्वतीय अनुसंधान एवं कृषि अनुसंधान केंद्र, कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर और सीमा सुरक्षा बल के स्टाल लगाए जाएंगे। पूर्व सैनिकों के बैंकिंग सुविधा, कैंटीन कार्ड, पैन कार्ड एवं आधार कार्ड बनाए जाएंगे।

शिविर में पूर्व सैनिकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी होगी। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए सरकार और सेना द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 13 सिख रेजीमेंट के कमांडिंग आफीसर कर्नल हर्ष मिश्रा के अलावा मेजर सन्नी राठी, सूबेदार जनक सिंह ने यहां दो दिनों से डेरा डाला है। पूर्व सैनिक लीग बेड़ीनाग के अध्यक्ष कैप्टन लक्ष्मण डांगी, कैप्टन शेर सिंह, सूबेदार पुष्कर सिंह, मोहन सिंह, चंचल सिंह आदि ने बेड़ीनाग में सेना के बड़े आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें