फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर की स्ट्रीट लाइटों की बती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर की कई स्ट्रीट लाइटों की बत्ती गुल हो चुकी है। इससे देर शाम सड़कों पर आवाजाही करने वाले क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से एलईडी लाइट जल्द लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर में राजा होटल से कृष्णा होटल तक चार स्ट्रीट लाइटें, टकाना से गुप्ता तिराहे तक स्ट्रीट लाइटें एक माह से बंद पड़ी है। टकाना तिराहे से श्रम विभाग और डीएम कार्यालय से चंद चौराहे तक सभी स्ट्रीट लाइटें ठप पड़ी हुई हैं। इसके आगे स्टेडियम से महादेव धारे तक और जीआईसी रोड पर भी कई स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद हैं। इस संबंध में सभासद सुबोध बिष्ट, भगवान रावत, मदन मोहन जोशी आदि ने डीएम को ज्ञापन दिया है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि पालिका स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव पर ध्यान नहीं दे रही है। इस मामले में पालिका के ईओ खीमानंद जोशी का कहना है कि सोडियम बल्ब खराब होने से स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही। बल्ब बदलने के साथ ही स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें