फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुविवि के परीक्षा कार्यक्रम में गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षा कार्यक्रम में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। परीक्षा कार्यक्रम में एमए अर्थशास्त्र में एक प्रायोगिक विषय को शामिल नहीं किया गया है। इससे परीक्षार्थी के सामने असमंजस बना है। परीक्षार्थी ने जल्द परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग की है। साथ ही शनिवार से कॉलेज में अनशन पर बैठने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ कॉलेज के एमए अर्थशास्त्र द्वितीय वर्ष के प्राइवेट छात्र हरेंद्र कुमार अवस्थी ने चयनित विषय के रूप में कंप्यूटर एप्लीकेशन इन इकॉनामिक्स ली थी। कुविवि के परीक्षा कार्यक्रम में इस विषय की परीक्षा का उल्लेख ही नहीं है। इससे परीक्षार्थी के सामने असमंजसता की स्थिति बनी है।

परीक्षा तिथि घोषित न होने से साल बर्बाद होने की चिंता सता रही है, जबकि 26 मार्च को अन्य चयनित विषयों की परीक्षा है। परीक्षार्थी ने इस संबंध में कॉलेज प्रशासन के साथ ही कुविवि के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजा है। वहीं, कॉलेज प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती का कहना है कि कुविवि प्रशासन से वार्ता कर छात्रों की समस्या के निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें