पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विशेष सलाहकार राकेश सिन्हा ने कहा कि पहाड़ की समस्याएं दूर करने में सरकार नाकाम रही है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके से हो रहे पलायन के साथ ही रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, वन्यजीवों के आतंक के मामले में प्रदेश सरकार पुख्ता कदम नहीं उठा पा रही है।
पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में सिन्हा ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक अच्छी विचारधारा के बल पर बेहतर विकल्प बनकर उत्तराखंड में उभर रही है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में पार्टी दमदार प्रदर्शन करेगी। बैठक में पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव डीएस कोटल्य, नवीन पिरशाली, जिला संयोजक चंद्र प्रकाश पुनेड़ा, प्रवक्ता महादेव भट्ट, नगर संयोजक विक्रम सेठी, सचिव भूपेश जोशी, प्रवक्ता कैलाश घातक, छवि लाल वर्मा आदि मौजूद थे।