फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में बर्फबारी, जिला मुख्यालय में कोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। पहाड़ पर मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बृहस्पतिवार की बर्फबारी और बारिश के बाद शुक्रवार को जिले में मौसम खुशनुमा रहा, जबकि मुनस्यारी की चोटियों पर देर शाम बर्फबारी हुई।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में सुबह 6 से करीब 9 बजे तक कोहरा छाया रहा। 9 बजे बाद कोहरा छंटा तो मौसम खुशनुमा हो गया। शाम को एक बार फिर आसमान पर बादल छाने लगा। शुक्रवार को जिले के किसी हिस्से में बारिश नहीं हुई।

वहीं, बृहस्पतिवार शाम से देर रात तक हुई बर्फबारी से मुनस्यारी की पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नामिक, हीरामणि समेत कई चोटियां बर्फ से लकदक हो गई। इसके बाद शुक्रवार देर शाम फिर बर्फबारी हुई। ताजा बर्फबारी को गर्मियों के लिहाज से मुफीद माना जा रहा है। खेती पर भी बारिश का अच्छा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें