पिथौरागढ़। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के मंडलीय अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने डीडीहाट जिले की मुहिम तेज करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि 17 मार्च को डीडीहाट जिला आंदोलनकारी समिति की कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। सुबह 11 बजे से होने वाली बैठक में जिले के गठन के लिए सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी। कहा आंदोलनकारियों के मुद्दे पर सरकार को घेरा जाएगा।