फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ में बर्फबारी

विज्ञापन
बर्फबारी से सड़क बंद होने से गाड़ागुशैणी मेें मरीज को पालकी में उठाकर अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुनस्यारी। रविवार की रात हुई बर्फबारी से मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान एक डिग्री, अधिकतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मिलम, रालम में करीब दो फुट बर्फ गिरी है। खलियाटॉप में छह इंच, कालामुनी में दो इंच, बेटुलीधार में एक इंच, नागनीधूरा में करीब तीन इंच, नामिक में दो इंच बर्फ गिरी है।
विज्ञापन

चंपावत। जिला मुख्यालय में मौसम के मिजाज बदलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को जहां दोपहर तक मौसम ठीक रहा, वहीं दोपहर बाद कुछ देर के लिए गरज, चमक के साथ बादल बरसने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। होली के बाद जिन लोगों ने गरम कपड़े संभाल कर रख दिए थे, दोपहर में हुई बूंदाबांदी के बाद से उन्हें गरम कपड़े बाहर निकालने पड़े। कुछ ही समय बाद मौसम फिर से सामान्य हो गया और चटक धूप खिल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें