गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पोखरी हाइस्कूल में आयोजित विज्ञान मेले में विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए गए। उद्घाटन राजकीय इंटर कॉलेज तामानौली के प्रधानाचार्य दीपक आर्या ने किया। बाल वैज्ञानिकों ने अनुपयोगी सामग्री से विज्ञान मॉडलों का निर्माण किया। पुरानी एलईडी मालाओं, खराब बिजली मोटर से बैटरी चलित वायुयान और जलयान के मॉडल बनाए गए।
पुरानी ब्लेड और तार की सहायता से पानी गर्म करने वाली रॉड का निर्माण किया गया। मिट्टी और लकड़ी से आकृतियां बनाई। विद्यार्थियों ने बेहतरीन चार्ट बनाए थे। हेमंत कोठारी, रितिक जोशी, गुंजन महरा, नेहा बिष्ट, दया बिष्ट, धीरज कुमार, सचिन कुमार, सागर कुमार, वैभव पंत के मॉडलों को सराहना मिली। इस दौरान पोखरी हाइस्कूल के प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार शर्मा, विज्ञान प्रभारी वीरेंद्र सिंह, संकुल समन्वयक हरीश पंत, एसएमसी अध्यक्ष देवेंद्र राम, शिक्षक भगवती प्रसाद जोशी, कंचन जोशी, मोहन राम, चंद्रशेखर, सोनू महरा आदि मौजूद थे।