फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को करना पड़ा लोगों के विरोध का सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में आ रहे पेड़ों की गिनती के काम को तीन दिन पहले लोगों द्वारा रोकने के बाद वार्ता के लिए पहुंचे एसडीएम एसके पांडे का भी लोगों ने विरोध कर दिया। एसडीएम ने कहा कि शनिवार से पेड़ों की गिनती का काम फिर से होगा। लोग इस बात पर अडिग हैं कि वह किसी भी दशा में पेड़ों की गिनती नहीं होने देंगे। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जोर-जबर्दस्ती की तो प्रदर्शन किया जाएगा और गिरफ्तारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन


तीन दिन पहले पंचेश्वर बांध डूब क्षेत्र में आ रहे कानड़ी के जंगलों में पेड़ों की गिनती रोकने के बाद यहां के लोगों को समझाने एसडीएम एसके पांडे आए। उन्होंने लोगों से कहा कि शनिवार से पेड़ों की गिनती फिर शुरू होगी। ग्रामवासी मुरली भट्ट ने एसडीएम से कहा कि प्रशासन एक तो वैज्ञानिक तरीकों से हटकर पेड़ों की छाल निकालकर गिनती करवा रहा है। वहीं, डूब क्षेत्र के लोगों को बताए बगैर पेड़ों की गिनती की जा रही है। आज पेड़ों की गिनती की जा रही है और बाद में बिना बताए मकानों की गिनती शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनता के हित में निर्णय लिए बिना प्रशासन ने जबरदस्ती पेड़ों की गिनती शुरू करने की कोशिश की तो झूलाघाट के लोग विरोध शुरू कर देंगे। जरूरत पड़ी तो गिरफ्तारी भी दी जाएगी। एसडीएम के साथ वन रेंजर दिनेश चंद्र जोशी भी थे। विरोध करने वालों में पंचेश्वर लोक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरिबल्लभ भट्ट, ग्राम प्रधान मजिरकांडा सुरेंद्र आर्या, ग्राम प्रधान कानड़ी लक्ष्मण चंद, त्रिभुवन भट्ट, मदन मोहन भट्ट, गणेश भट्ट, नवीन भट्ट, जगदीश ओली, दिवाकर भट्ट, राम सिंह, जानकी कापड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें