फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 छात्राएं कन्याधन योजना से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। फार्म में गलती होने और कुछ कमियां रहने के कारण विकासखंड कनालीछीना की 42 छात्राओं को एक वर्ष से गौरादेवी कन्याधन योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। पिछले साल इंटर पास कर चुकी छात्राओं ने गौरादेवी कन्याधन योजना के लिए आवेदन किया था। फार्म में गलती होने के कारण समाज कल्याण अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी और सहायक समाज कल्याण अधिकारी को दिसंबर 2016 में फार्म यह कहकर लौटा दिए कि इनमें जो त्रुटियां रह गई हैं, उनको दूर किया जाए। अब तक आवेदकों को कन्याधन योजना की राशि नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने समाज कल्याण अधिकारी से कहा है कि शीघ्र स्थिति को स्पष्ट करें और किन कारणों से अब तक धनराशि नहीं मिल पाई है, उसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि आवेदन करने वाली पात्र छात्राओं को अनिवार्य रूप से धनराशि का भुगतान होगा। गौरादेवी कन्याधन योजना में पात्र छात्रा को शासन की ओर से 50 हजार रुपये दिए जाते हैं।

जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने सीडीओ को सौंपे पत्र में कहा कि जीआईसी देवलथल से इंटर पास करने वाली 16 छात्राओं, जीआईसी मुवानी की 15, जीआईसी कनालीछीना की 5, जीआईसी ख्वाकोट की 3, जीआईसी गर्खा, अलगड़ा और जौलजीबी की एक-एक छात्रा ने इस योजना के लिए आवेदन किया था। पिछले साल अगस्त में यह आवेदन कर दिया था, लेकिन अब तक धनराशि नहीं मिली है। यह सभी छात्राएं गरीब परिवारों की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें