फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी सामर्थ्य के अनुसार यूनीसेफ को दान करें लोग:डा. सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़।
विज्ञापन

सोर वैली स्कूल में सोमवार को यूनीसेफ दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने यूनीसेफ दिवस की महत्ता पर विचार व्यक्त किए। सामाजिक चिंतक डा. तारा सिंह ने लोगों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार बाल सुरक्षा कोष में दान करने की अपील की।
विज्ञापन


सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सिंह ने यूनीसेफ के उद्देश्यों के बारे में बताया। कहा कि यूनीसेफ बच्चों के विकास, बुनियादी शिक्षा, लिंग के आधार पर समानता, हिंसा से बचाव, शोषण, बाल श्रम के विरोध, बच्चों के अधिकारों के वैधानिक संघर्षों के लिए काम कर रहा है। उन्होंने लोगों से नववर्ष या अन्य मांगलिक अवसरों पर यूनीसेफ के बधाई कार्डों का प्रयोग करने की अपील की ताकि यह राशि अभाव में जी रहे बच्चों के काम आ सके। प्रधानाचार्य लीला जोशी ने कहा कि जब लोगों में यूनीसेफ के कार्यों की समझ बढ़ेगी, सहयोग की भावना भी पैदा हो जाएगी। वहां ललित पाटनी, दीपक बिष्ट, रेखा जोशी, प्रियंका चंद, पूनम जोशी, संध्या पांडेय, काजल रावत, आयूष बराल, वेदांत जोशी, हितेश पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें