फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में एसडीएम और तहसीलदार का पद रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। यहां एसडीएम का पद करीब दस महीने से और तहसीलदार का पद छह महीने से रिक्त चल रहा है। आपदा प्रभावित इस तहसील में उच्चाधिकारियों के पद रिक्त होने से लोग खासे परेशान हैं। उनके प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं और तहसील से संबंधित कई काम अटक गए हैं। सीमांत की इस अहम तहसील में अधिकारियों के पद रिक्त होने के खिलाफ अब कांग्रेस ने आंदोलन का फैसला लिया है।
विज्ञापन


बताया गया कि दस माह पहले यहां से एसडीएम का स्थानांतरण हो गया, लेकिन उनके स्थान पर नई तैनाती नहीं हुई। इसी तरह छह माह पहले तहसीलदार सेवानिवृत्त हो गए, उनके स्थान पर भी कोई नियुक्ति नहीं हुई। तहसील क्षेत्र में पटवारियों के आधे से ज्यादा पद रिक्त हैं। इस कारण आपदा संबंधी क्षति का आकलन करने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाके तो ऐसे हैं, जहां राजस्व विभाग की टीम नहीं पहुंच पाई है।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हीरा सिंह चिराल का कहना है कि प्रदेश सरकार ने मुनस्यारी तहसील की उपेक्षा की है। यहां पर इतने लंबे समय से अधिकारियों की तैनाती न होना इसी बात को दर्शाता है कि प्रदेश सरकार को इस तहसील के लोगों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि अब जल्द ही कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करेगी और अधिकारियों के न होने से परेशान लोगों को इस आंदोलन में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें