पिथौरागढ़। ज्ञानदीप इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का समापन हो गया है। संगोष्ठी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऐंचोली की छात्रा दीक्षा जोशी और राजकीय इंटर कॉलेज कुम्डार की छात्रा कोमल भट्ट का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी के लिए किया गया है। संगोष्ठी का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधक दिनेश चंद्र जोशी और प्रधानाचार्य जीबी कांडपाल ने किया।
जिला विज्ञान समन्वयक डा. विकास पंत ने बताया कि संगोष्ठी में व्याख्यान, लिखित, मौखिक परीक्षा और नवाचारी प्रयोग के आधार पर प्रतिभागियों का चयन किया गया है। संगोष्ठी में जीआईसी सिंगाली की बबीता जेठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन पर मुख्य अतिथि प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी जीपी कोहली ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए।
संगोष्ठी के समापन पर वित्त एवं लेखा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा एलएम पंत, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला संदर्भ व्यक्ति विनोद टम्टा, धारचूला के विज्ञान समन्वयक महेश जोशी, डीडीहाट के राजेश कुमार सिंह, हेम चंद्र पांडे, दिनेश भट्ट, चंदन भट्ट, सुधीर कुमार समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।