फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगड़ा नाले का पैदल पुल बहा, चार गांवों के लोग संकट में

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट से कूटा, जमतड़ी, बाजार, कंतोली जाने वाले पैदल रास्ते पर दुगड़ा नाले पर बना पैदल पुल भारी बारिश के दौरान बह गया है। इन गांवों के लोगों को अस्कोट आने के लिए भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लोग तीन किलोमीटर अतिरिक्त चलकर जंगल के रास्ते आने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


बताया गया कि 30 जून 2016 को आई आपदा के समय ही इस पुल को नुकसान पहुंचने लगा है। उसके एक हिस्से को तब नुकसान पहुंचा था, लेकिन इस बीच भारी बारिश के दौरान यह पुल बह गया है। पुल का निर्माण बीएडीपी की मद से दो वर्ष पूर्व किया गया था।

ग्राम प्रधान गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि बारिश के मौसम में दुगड़ा नाले को पार कर पाना संभव नहीं होता। क्योंकि यह नाला तीव्र ढलान में है। उन्होंने कहा कि पुल के जर्जर हालत में पहुंचने की जानकारी पिछले वर्ष ही खंड विकास अधिकारी कनालीछीना को दे दी गई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, राजस्व विभाग और ब्लॉक कार्यालय को भी पुल टूटने की जानकारी दे दी गई है, लेकिन अब तक किसी भी टीम ने निरीक्षण नहीं किया है। उन्होंने कहा कि चारों गांवों की 2000 की आबादी इस समय गंभीर संकट में है। ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी का कहना है कि बीएडीपी की मद से जल्द ही नए पुल का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें