फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान बरसात में भी नहीं दे रहा पर्याप्त पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बारिश के बावजूद पिथौरागढ़ नगर में पानी की सप्लाई कम होने और गंदा पानी आने का मामला जिलाधिकारी सी रविशंकर के सामने उठाया। कहा कि पहले एक घंटा पानी दिया जाता था। बरसात में केवल आधा घंटा पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिले कार्यकर्ताओं ने उन्हें पेयजल किल्लत को लेकर ज्ञापन सौंपा। कहा कि वर्तमान में लगातार बारिश हो रही है। इसके बाद भी जल संस्थान पूरा पानी नहीं दे पा रहा है। इस कारण लोग परेशान हो गए हैं। लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए तक पानी नहीं मिल रहा है। इन लोगों ने जिलाधिकारी को बताया कि बृहस्पतिवार को नगर के अधिकांश वार्डों में पानी नहीं आया।

कहा कि एक तो पानी कम दिया जा रहा है, जो दिया जा रहा है, वह इतना गंदा है कि उसका पीने में उपयोग नहीं किया जा सकता। युवक कांग्रेसियों ने पर्याप्त एवं शुद्ध जलापूर्ति कराने की मांग डीएम से की। ज्ञापन देने वालों में नीरज जोशी, आनंद धामी, कमल भंडारी, पारस महर, हरीश जोशी, जितेंद्र भंडारी, महेंद्र नाथ, निक्कू सिरौला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें