फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित कस्टम अधिकारी का 24 घंटे में तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। कस्टम अधिकारी और व्यापारियों के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए यहां पहुंचे उच्चाधिकारियों ने 24 घंटे के भीतर कस्टम अधिकारी डीएस शुक्ला को यहां से हटा दिया है। नए कस्टम अधिकारी केके सक्सेना की तैनाती शुक्रवार तक हो जाएगी।
विज्ञापन


कस्टम के अपर आयुक्त एआर नायर ने व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा को जानकारी दी कि कस्टम अधिकारी शुक्ला को हटा दिया गया है। जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारियों और कस्टम अधिकारी के बीच विवाद गहरा गया था। व्यापारियों ने इस मुद्दे पर आंदोलन किया। इसे देखते हुए कस्टम विभाग के उच्चाधिकारी धारचूला पहुंचे थे और उन्होंने व्यापारियों का पक्ष जानने के बाद कस्टम अधिकारी को हटाने का आदेश दे दिया।

व्यापार संघ अध्यक्ष थापा ने कहा कि यह व्यापारियों की बड़ी जीत है। अब नेपाल के लोगों को भारतीय बाजार से सामान खरीदकर ले जाने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। कस्टम अधिकारी के स्थानांतरण के बाद व्यापारियों ने भविष्य के प्रस्तावित सभी आंदोलन स्थगित कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें