फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटीगांव के लोगों ने उठाई अन्यत्र बसाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विकासखंड डीडीहाट के दूरस्थ चिटगालगांव ग्राम पंचायत के भाटीगांव में भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। अनुसूचित जाति के तीन परिवारों ने मकान छोड़ दिए हैं और तीन परिवार इस समय खतरे की जद में हैं। गांव के लोगों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर गांव के सभी 16 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख जयंती देवी और कनिष्ठ प्रमुख प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा जिलाधिकारी के सामने रखी। कहा कि गत वर्ष भी गांव में दो मकान ध्वस्त हो गए थे। इस बार अब तक छह परिवार खतरे की जद में आ चुके हैं। किसी भी समय पूरा गांव खतरे में आ सकता है।

अभी तेज बारिश की संभावना बनी है। कहा है कि पूरे गांव को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। इस दौरान गणेश राम, जगदीश राम, संतोष राम, भुवन राम, मदन राम, सुरेश राम, नरेंद्र प्रसाद, कमल कुमार, संतोष राम आदि शामिल थे। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें